पेड़ लगाओ (दोहा)#लेखनी दैनिक कविता प्रतियोगिता -05-Jun-2022
पर्यावरण..
पेड़ लगाओ (दोहे)
***************
पेड़ काटते आज हो, मिल जाएगा दंड।
शुद्ध वायु को तरसना, होगा चूर घमंड।।(1)
अब मत काटो पेड़ को, प्रदुषित होगी वायु।
ऑक्सीजन मिलता नहीं, घट जाएगी आयु।।(2)
पेड़ लगाओ आज तो, कल होगा आसान।
छोटी सी इस बात को, जल्दी जाओ मान।।(3)
पशु पक्षी का वास हो, छाया मिले अथाह।
आंँधी वर्षा से बचा, पूरी हो सब चाह।।(4)
****
कविता झा\'काव्या कवि\'
#लेखनी
##लेखनी दैनिक काव्य प्रतियोगिता
05.05.20
Kaushalya Rani
08-Jun-2022 05:44 PM
Nice
Reply
Reyaan
07-Jun-2022 08:29 PM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply
Seema Priyadarshini sahay
06-Jun-2022 10:51 AM
बेहतरीन👌👌
Reply